गम्हरिया खाद्य निगम गोदाम आग हादसा: झुलसे सहायक राजू सेनापति की मौत, एजीएम अभिषेक हाजरा की हालत अब भी गंभीर

गम्हरिया।गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में लगी भीषण आग की चपेट में आए सहायक राजू सेनापति ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे पिछले एक सप्ताह से टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एजीएम अभिषेक हाजरा की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

आग बुझाने के दौरान दोनों कर्मचारी हुए थे झुलस

बताया गया कि बीते मंगलवार की दोपहर गम्हरिया स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में अचानक आग लग गई थी। गोदाम में रखे चावल और अन्य वस्तुओं के बीच आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और सहायक राजू सेनापति मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दोनों आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए।फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया और झुलसे दोनों कर्मचारियों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर स्थिति देखते हुए बर्न यूनिट में भर्ती किया था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

राजू सेनापति का शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। लगातार प्रयासों के बावजूद सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, सहकर्मियों और विभागीय अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजन शव को देखने अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं।वहीं, एजीएम अभिषेक हाजरा की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, वे लगातार मेडिकल पर्यवेक्षण में हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: सीतारामडेरा फायरिंग कांड में प्रिंस खान गैंग के दो और शूटर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

खेत में पानी छोड़ने के विवाद में साले ने बहन और जीजाजी पर किया चाकू से हमला, जीजा की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *