जमशेदपुर :टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर।सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को झारखंड के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और मोहन कर्मकार समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

दुर्गा पूजा: बुराई पर अच्छाई की विजय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है यह उत्सव देवी दुर्गा के महिषासुर पर विजय की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि यह पर्व विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।जमशेदपुर के बारे में उन्होंने कहा, “यहाँ पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर निकलकर माँ दुर्गा का दर्शन करते हैं और उत्सव का आनंद उठाते हैं।”

इको-फ्रेंडली पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

समिति के महासचिव दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि इस बार पंडाल को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाया गया है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पंडाल और मूर्ति के निर्माण में किसी भी हानिकारक सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि पंडाल और मूर्ति निर्माण में करीब 20 लाख रुपए की लागत आई है।

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

पंडाल को उद्घाटन के साथ ही आज से श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिया गया है। समिति की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है, जो भक्तों और दर्शकों की सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

More From Author

गौतम बुद्ध थीम पर सजा दुर्गा पंडाल : छोटा गोविंदपुर में 57वें वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ,मुख्य अतिथि दीपिका सिंह पांडे एवं विशिष्ट अतिथि मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

टाटा-रांची एनएच-33 पर 18 घंटे का भीषण जाम, सात किमी लंबी कतार से यात्री बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *