जमशेदपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती: खरकाई चेकपोस्ट पर उमड़ी भीड़, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा- विकसित भारत की नींव रखी थी लौह पुरुष ने

जमशेदपुर। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देशभर के साथ-साथ जमशेदपुर में भी आम से लेकर खास लोगों ने उन्हें पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

खरकाई चेकपोस्ट पर माल्यार्पण

जमशेदपुर के बिष्टुपुर खरकाई चेकपोस्ट स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि देने वालों में जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पटेल की विचारधारा आज भी प्रेरणास्रोत: सांसद महतो

सांसद विद्युत वरण महतो ने इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक कौशल से देश की तमाम रियासतों को एकजुट कर एक सशक्त और विकसित भारत की नींव रखी थी। उनकी विचारधारा आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”सांसद ने आगे कहा कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलते हुए ही आज भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बन चुका है। इस विशेष अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

More From Author

जमशेदपुर:एनआईटी में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों और छात्रों ने ली ‘इंटीग्रिटी ओथ’ और लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़

टाटा स्टील के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘डिजिका’ की शानदार उपलब्धि: चालू वित्त वर्ष में ₹1,000 करोड़ का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू पार, 3,500 MSME ग्राहकों को मिला लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *