रांची में क्रिकेट का रोमांच शुरू: ‘हर्षित राणा’ और ‘अर्शदीप सिंह’ पहुंचे राजधानी, 30 नवंबर को JSCA में होगा Ind vs SA वनडे मुकाबला

रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित वनडे मैच का रोमांच झारखंड की राजधानी रांची में शुरू हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह मंगलवार को रांची पहुंच गए हैं, जो 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच में शामिल होंगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे खिलाड़ी

दोनों भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के रांची पहुंचने के साथ ही शहर में क्रिकेट का माहौल गर्म हो गया है।हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से दोनों खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे रांची के रेडिशन ब्लू होटल ले जाया गया, जहां पूरी टीम ठहरेगी।

बाकी टीम 27 नवंबर को पहुंचेगी

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साह की खबर है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बाकी खिलाड़ी जल्द ही रांची पहुंचने वाले हैं। दोनों टीमों के शेष खिलाड़ी 27 नवंबर को रांची पहुंचने वाले हैं।

मैच का विवरण

यह वनडे मुकाबला 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, और स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।रांची के क्रिकेट प्रेमी अब इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More From Author

जमशेदपुर पुलिस बनाम मोस्ट वांटेड सुधीर दुबे: मोस्ट वांटेड सुधीर दुबे ने दी हत्या की धमकी, सिटी एसपी ने कहा पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी — कुछ घंटों बाद अपराधी ने मांगी माफी

यूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा, एचपी यूनिट के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *