आदित्यपुर: मांझी टोला हरि मंदिर के 50 वर्ष पूरे, भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव और संकीर्तन में भावी मेयर प्रत्याशी भृगुलू सोरेन व वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी गणेश चौधरी सम्मिलित हुए

आदित्यपुर:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर अंतर्गत माझी टोला स्थित श्री श्री सार्वजनिक हरि मंदिर में आयोजित चार दिवसीय ‘चौबीस प्रहार व्यापी अखंड श्री श्री राधा गोविंद युगल नाम संकीर्तन’ का सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। इस वर्ष मंदिर कमेटी अपनी स्थापना और इस आयोजन की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) मना रही थी, जिसे लेकर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

विभिन्न राज्यों से आई मंडलियों ने बिखेरी भक्ति की छटा

समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न राज्यों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्री कृष्ण और राधा रानी के भजनों की धुन पर भारी संख्या में श्रद्धालु झूमते और प्रभु नाम में विभोर नजर आए। कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत ‘प्रभु नाम संकीर्तन’ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का जुटा जमावड़ा

इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के लोकप्रिय एवं भावी मेयर प्रत्याशी श्री भृगुलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री गणेश चौधरी भी उपस्थित रहे।अतिथियों ने भगवान के चरणों में मत्था टेका और आदित्यपुर की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

कमेटी के सदस्यों की रही सराहनीय भूमिका

स्वर्ण जयंती समारोह को सफल बनाने में सार्वजनिक हरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन दास के नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जमीनी दास, विश्वजीत घोष, सपन कुंडू,शांतिमय दासगुप्ता, आनंदों दास, संजीव दास ,समाजसेवी चंदन मोइत्रा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है और इस वर्ष ‘स्वर्ण जयंती’ के अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More From Author

मानगो निकाय चुनाव: एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार, उलीडीह में जनसभा कर मांगा समर्थन

जमशेदपुर: “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” – मूलनिवासी संघ ने यूजीसी बिल को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.