
रांची: झारखंड के सबसे बड़े हवाई अड्डे, राजधानी रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में से एक इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइटें लगातार कैंसिल और डीले होने के कारण यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
दो बार फ्लाइट कैंसिल होने से हांगकांग के कॉर्पोरेट एम्प्लॉई फंसे
हांगकांग से रांची एक शादी समारोह में पहुंचे प्रीति चौधरी और उनके पति सुभाष चौधरी अपने दो बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर बुरी तरह फंस गए।4 दिसंबर को उनकी रांची वाया दिल्ली से हांगकांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पहली बार कैंसिल हुई। शुक्रवार को वे दोबारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उनकी फ्लाइट फिर से कैंसिल हो गई।अब उन्हें 8 दिसंबर तक इंतजार करने का आश्वासन मिला है।
नौकरी और सैलरी पर संकट
सुभाष चौधरी और प्रीति चौधरी, दोनों हांगकांग में कॉर्पोरेट एम्प्लॉई हैं। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण उनकी नौकरी और वित्तीय स्थिति पर संकट आ गया है।सुभाष चौधरी और प्रीति चौधरी ने बताया कि “म लोगों की छुट्टी खत्म हो गई है। समय पर ऑफिस जॉइन नहीं करने पर कंपनी सैलरी में इश्यू करेगी। हम फ्लाइट के टिकट पर ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) खर्च कर चुके हैं।
इंडिगो के कारण अन्य एयरलाइंस के दाम बढ़े
अन्य हवाई यात्रियों ने भी इंडिगो फ्लाइट प्रबंधन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।यात्रियों ने कहा कि इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने के कारण, दूसरे एयरलाइंस के टिकटों के दाम 2 से 3 गुना बढ़ गए हैं। यह हवाई यात्रियों के लिए एक नई और बड़ी मुसीबत बन गई है, जिससे उन्हें अत्यधिक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन से जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की मांग की है।
