कैदियों के इलाज को मिलेगी रफ्तार: यूसीआईएल ने CSR के तहत जमशेदपुर की तीन प्रमुख जेलों को मिली एंबुलेंस

जमशेदपुर: जमशेदपुर की तीन प्रमुख जेलों घाघीडीह मंडल कारा, साकची उपकारा और घाटशिला उपकारा में कैदियों की अधिक संख्या और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यूसीआईएल (यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) प्रबंधन ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत इन तीनों जेलों के लिए तीन एंबुलेंस मुहैया कराई हैं।

उपायुक्त को सौंपी गई एंबुलेंस की चाबी

शनिवार को यूसीआईएल प्रबंधन ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को इन तीनों एंबुलेंस की चाबी सौंपी। उपायुक्त ने संबंधित काराधीक्षकों को एंबुलेंस का जिम्मा सौंपते हुए उनका बेहतर उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार जताया और इस पहल को कैदियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

त्वरित उपचार से बचेगी कैदियों की जान

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह एंबुलेंस कैदियों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि कई बार कैदियों के बीमार होने की स्थिति में उन्हें त्वरित उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल या रांची ले जाना पड़ता है। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से कई बार कैदियों की जान चली जाती है। यूसीआईएल द्वारा सीएसआर के तहत मुहैया कराई गई ये एंबुलेंस अब कैदियों को समय पर उपचार दिलाने में मदद करेंगी।इस मौके पर यूसीआईएल प्रबंधन के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पहल से जेलों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

More From Author

राजनगर बाजार में चोरी: सोने की दुकान में लाखों के जेवरात पर हाथ साफ, चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बाढ़ उपकारा में बड़ी औचक छापेमारी: एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में हुई तलाशी, कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.