गुवा:लिपुंगा गांव के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद

गुवा :गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव स्थित बालमुचू टोला में 24 नवंबर की रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्या कांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वादी चरण बालमुचू के लिखित आवेदन के आधार पर गुवा थाना कांड संख्या 48/2025 (दिनांक 25.11.2025) दर्ज किया गया था, जिसमें जंगम बालमुचू को मुख्य आरोपी बनाया गया था।इस मामले में वादी ने अपने माता-पिता — स्व. सेरगया बालमुचू (72 वर्ष) और स्व. मुक्ता बालमुचू (65 वर्ष) — की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना की गंभीरता और ग्रामीणों में फैले दहशत के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई।

विशेष टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई

एसपी के निर्देश के बाद किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उराँव, अन्य पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।टीम ने गांव में लगातार दो दिन तक गहन जांच की, साक्ष्य जुटाए और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी पर निगरानी बढ़ाई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अपराध कबूल — हत्या का हथियार बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी जंगम बालमुचू (35 वर्ष), पिता बुधराम बालमुचू, निवासी — लिपुंगा (साकेझार टोला) को उसके घर के पास से विधिवत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (टांगी/तेजधार हथियार) भी बरामद कर लिया है, जिससे मामला लगभग पूरी तरह स्पष्ट हो गया है।

मामले से जुड़े विवाद की जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक दंपति का हाल के दिनों में कुछ ग्रामीणों से विवाद था, और इसी को लेकर गाँव में बैठक भी हुई थी जिसमें दंपति पर कथित रूप से पेनल्टी लगाई गई थी।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या इसी विवाद का प्रत्यक्ष परिणाम है या इसके पीछे कोई और कारण भी जुड़े हुए हैं।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल अभियान में अजय केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरू ,नीतीश कुमार, थाना प्रभारी, गुवा, बालेश्वर उराँव, थाना प्रभारी, बड़ाजामदा ओपी,ललन कुमार मंडल, गुवा थाना,गणेश शंकर गौड़, गुवा थाना,सीमल हांसदा, बड़ाजामदा ओपी,सतीश कुमार सिंह, गुवा थाना एवं गुवा थाना के अन्य सशस्त्र बल सदस्य मौजूद रहे।

More From Author

जमशेदपुर:कदमा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार; सात आरोपियों पर दर्ज था मामला

बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रहे रांची के एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर घायल, कार ट्रेलर से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.