गुवा: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी पति फरार

गुवा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा रामनगर स्थित सेवानिविर्त्त नगर में गुरुवार देर शाम एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सिर और आँख के पास आई गहरी चोट

बताया जाता है कि आरोपी पति संदीप करुवा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुरेखा करुवा से तेज विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संदीप करुवा ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में सुरेखा करुवा गंभीर रूप से घायल हो गईं।थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान महिला के सिर में गहरी चोट आई है, साथ ही उसके आँखों के नीचे और पैर में भी गंभीर घाव लगे हैं।

गुवा पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के तुरंत बाद घायल महिला सुरेखा करुवा किसी तरह गुवा थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार अपने दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुरेखा करुवा को तत्काल गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना आपसी घरेलू विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला शारीरिक हिंसा तक पहुँच गया।पुलिस ने आरोपी पति संदीप करुवा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More From Author

टाटा स्टील परिसर से तांबे की कीमती केबल चोरी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 26 किलो कॉपर केबल बरामद

बहरागोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता: NH-49 पर 5 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *