चक्रधरपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन पर की चर्चा

चक्रधरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने अपने चक्रधरपुर दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

चक्रधरपुर में शीतला मंदिर के पास स्थित आशु दौड़राजका के आवास पर अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी रणनीतियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

धार्मिक स्थलों का किया दौरा

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद, अर्जुन मुंडा ने स्थानीय साईं मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सरायकेला के लिए रवाना हो गए।इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुरेश साव, डारे बोदरा, दीपक सिंह, ललित मोहन गिलुआ, परेश मंडल, अशोक दास, संजय पासवान, गौतम रवानी, राजू शर्मा, दुर्योधन प्रधान, कृतिवास प्रधान, परमेंद्र सिंह चौहान और मोहित साव शामिल थे।

More From Author

शराब दुकान के विरोध में सिदगोड़ा में प्रदर्शन, उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे बस्तीवासी

चाकुलिया: धूमधाम से शुरू हुआ प्राचीन रंकिणी पूजा महोत्सव, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.