चाईबासा: निर्वाचन आयोग के मानकों पर परखी गई ईवीएम की सुरक्षा, उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

चाईबासा: निर्वाचन आयोग की सख्त गाइडलाइन के अनुपालन में बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस नियमित निरीक्षण का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

सुरक्षा और तकनीक का सूक्ष्म अवलोकन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से कैमरों की कार्यक्षमता और रिकॉर्डिंग बैकअप की जांच की गई।वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग और सुरक्षा लॉक को मानकों के अनुरूप पाया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जेनरेटर रूम की तैयारी और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा गया।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त चंदन कुमार ने निरीक्षण के क्रम में तैनात सुरक्षाकर्मियों और संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन किया जाए ताकि मशीनों की सुरक्षा और अखंडता बनी रहे।इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने वेयरहाउस की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

More From Author

बर्मामाइंस में छिनतई का विरोध करने पर चापड़ से हमला कर युवक को किया घायल, बीच-बचाव में आए दोस्तों पर भी की पत्थरबाजी

मझगांव में रसोइया और संयोजिकाओं ने न्यूनतम वेतन और बीमा की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्कूलों में मिड-डे मील सेवा ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.