जमशेदपुर के छात्र शौर्य चंदेल का कमाल, 20 सेकेंड में 48 एशियाई देशों के नाम बोलकर बनाया रिकॉर्ड

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर कॉलेज के चौथी कक्षा के छात्र शौर्य चंदेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाकर सभी को हैरान कर दिया है।महज 20 सेकेंड में एशिया के 48 देशों के नाम धाराप्रवाह बोलकर शौर्य ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उसकी इस उपलब्धि की अब पूरे शहर में चर्चा हो रही है।

पहले 25 सेकेंड का था रिकॉर्ड

इससे पहले एशिया के 48 देशों के नाम बोलने का रिकॉर्ड 25 सेकेंड का था, जो गुलेका साध्या के नाम दर्ज था। शौर्य ने इस रिकॉर्ड को चुनौती देते हुए महज 20 सेकेंड में यह उपलब्धि हासिल की है।

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

शौर्य की इस उपलब्धि से कारमेल जूनियर कॉलेज का पूरा स्कूल प्रबंधन काफी खुश है। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि शौर्य ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि वह आम बच्चों से अलग है।

पिता से मिली प्रेरणा

शौर्य के पिता मुकेश सिंह एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां बैंक में कार्यरत हैं। शौर्य के पिता ने बताया कि उन्होंने ही बेटे को इस तरह की तैयारी के लिए प्रेरित किया।उनका मानना है कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई खास प्रतिभा होती है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और निखारने की होती है।

More From Author

जमशेदपुर की बेटी अंकिता यादव ने रचा इतिहास: इंडियन आर्मी में हासिल की ‘ऑल इंडिया रैंक 3’, बनेंगी लेफ्टिनेंट

जमशेदपुर में वर्ल्ड कप का जश्न: आधी रात को सड़कों पर उतरा जनसैलाब, पटाखों की गूंज और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजी लौहनगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.