जमशेदपुर: जिला मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर चोरी, गैस कटर से 9 दुकानों के ताले काटकर उड़ाया सामान

जमशेदपुर। लौहनगरी में बेखौफ अपराधियों ने पुलिसिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। जिला मुख्यालय (एसएसपी कार्यालय) से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित साकची थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने तांडव मचाया। अपराधियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एक साथ 9 फुटपाथी दुकानों के ताले काट दिए और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

गैस कटर से दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, घटना साकची थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की है। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकानों के ताले गैस कटर से बड़ी सफाई से काटे गए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अपराधियों ने इतनी इत्मीनान से चोरी की कि किसी को भनक तक नहीं लगी, जबकि यह क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक है।

इन दुकानदारों को बनाया निशाना

चोरी की इस बड़ी वारदात में जिन दुकानदारों को नुकसान हुआ है, उनमें मुख्य रूप से अभिनाश कुमार (पान दुकान),राजा कुमार (मोमोज दुकान),प्रदीप दास (दूध दुकान),सदन केवट (लिट्टी दुकान),बाबुनंद (चाय दुकान) और विष्णु (पान दुकान) शामिल हैं।इसके अलावा तीन अन्य फुटपाथी दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहाँ 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी और गश्त का दावा किया जाता है। स्थानीय दुकानदारों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि अगर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे दुकानदार सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर के अन्य हिस्सों का क्या हाल होगा।हम दिन-भर मेहनत करके थोड़ा बहुत कमाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में पुलिस की नाक के नीचे हमारी आजीविका पर प्रहार किया गया। प्रशासन को इसका जवाब देना होगा

जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुकानदारों से चोरी गए सामान व नकदी की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From Author

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल: ‘कच्चा घड़ा’ फेम राहगीर ने अपनी जादुई आवाज़ से मोहा मन, पद्मश्री भज्जू श्याम ने कला के रहस्यों को साझा किया

चाईबासा: मनोहरपुर में जंगली हाथी का तांडव, आंगन में आग ताप रहे ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.