जमशेदपुर जुगसलाई में बड़ी चोरी: CA प्रवीण गोयल के फ्लैट से दिनदहाड़े ₹18-20 लाख के गहने चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने तीसरे तल्ले पर रहने वाले सीए (CA) प्रवीण गोयल के घर का ताला काटकर लगभग ₹18 से ₹20 लाख मूल्य के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

रिहायशी पैटर्न का फायदा उठाकर हुई चोरी

पीड़ित परिवार द्वारा अपनाए गए एक विशेष रिहायशी पैटर्न का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बैकुंठ अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल और उनके परिवार के सदस्य सुबह फ्लैट से निकलकर अपार्टमेंट के ही अपने अन्य (पहले तल्ले वाले) फ्लैट में चले जाते हैं। वे रात के वक्त केवल सोने के लिए तीसरे तल्ले वाले फ्लैट में आते हैं। शुक्रवार सुबह भी पीड़ित परिवार के सदस्य हर रोज़ की तरह अपने एक तल्ले वाले फ्लैट में चले गए थे। रात के वक्त जब वे तीसरे तल्ले वाले फ्लैट में सोने आए, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर का ताला गायब है और बाहर दरवाजे पर चिटकिनी लगी है। अंदर आकर देखने पर उन्होंने पाया कि घर के अंदर ताला कटा पड़ा है, कमरे के अंदर सामान बिखरे पड़े हैं, और अलमारी के लॉकर से लगभग ₹18 से ₹20 लाख के जेवरात गायब हैं।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

देर न करते हुए पीड़ित परिवार ने इस संबंध में जुगसलाई पुलिस को सूचना दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।फ्लैट के अन्य लोगों से भी गहन पूछताछ जारी है।हालांकि, पुलिस ने जांच पड़ताल की बात कहकर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से अपार्टमेंट के निवासियों में भय का माहौल है।

More From Author

धनबाद में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़: BCCL आवास में चल रहे कारोबार से ₹22 लाख की नकली शराब जब्त

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर रैकेट का पर्दाफाश: गोविंदपुर पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.