जमशेदपुर: जुगसलाई से लापता जाहिद और निसहत ने किया शादी का खुलासा, वीडियो जारी कर कहा- ‘अपनी मर्जी से बसाया घर’

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों से लापता बताए जा रहे प्रेमी जोड़े का मामला अब सुलझता नजर आ रहा है। लापता युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में दोनों ने सुरक्षित होने का दावा करते हुए अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने की घोषणा की है।

“किसी का दबाव नहीं, अपनी मर्जी से की शादी”

वीडियो में जाहिद और निसहत एक साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे दोनों बालिग हैं और उन्होंने किसी भी बाहरी दबाव या डर के बिना, अपनी स्वेच्छा से विवाह बंधन में बंधने का फैसला लिया है। वीडियो के माध्यम से दोनों ने अपने परिजनों और प्रशासन को यह संदेश दिया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के अचानक लापता हो जाने के बाद जुगसलाई क्षेत्र में काफी तनाव और चर्चा का माहौल था।दोनों के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन दिया था और उन्हें ढूंढ निकालने की गुहार लगाई थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जाहिद और निसहत के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसे अब उन्होंने विवाह का रूप दे दिया है।

जुगसलाई में चर्चा का विषय, पुलिस की कार्रवाई पर नजर

इस वीडियो के सामने आने के बाद जुगसलाई और आसपास के इलाकों में यह मामला ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है। हालांकि, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो असली है या नहीं और क्या युवती कानूनी रूप से बालिग है।प्रशासन अब इस मामले में कानूनी पहलुओं को देख रहा है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक या पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा न हो। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वीडियो देखने के बाद परिजनों और पुलिस का अगला कदम क्या होगा।

More From Author

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा के पीछे लगी भीषण आग, 5 बाइक और कई साइकिलें जलकर खाक, कचरे की चिंगारी बनी काल

सोनुवा: जोड़ापोखर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ‘छोटा हाथी’, दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *