जमशेदपुर: ‘दायित्व’ संस्था की 10वीं वर्षगांठ, बर्मामाइंस में 501 छठ व्रतियों को निःशुल्क सूप व पूजन सामग्री वितरित; क्रिकेटर सौरभ तिवारी हुए शामिल

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, रविवार को सामाजिक संस्था “दायित्व” के बैनर तले बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 छठ व्रतधारियों के बीच सूप और छठ पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी रहे मुख्य अतिथि

इस सेवा कार्य में शहर की कई जानी-मानी हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इनमें जेएससीए सचिव सह भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, इंटक के राष्ट्रीय नेता संजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी संजीव सिंह, राजेश कुमार झा, प्रेम यादव और युवा नेता देबाशीष झा प्रमुख रूप से शामिल थे।अतिथियों के हाथों दायित्व संस्था के सदस्यों द्वारा तैयार किए गए सूप और पूजन सामग्री का वितरण छठ व्रतधारियों के बीच किया गया। इस मौके पर बर्मामाइंस और उसके आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सूप व पूजन सामग्री लेने पहुंची थीं।

10 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा

ज्ञात हो कि सामाजिक संस्था ‘दायित्व’ विगत 10 वर्षों से लगातार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर इस सेवा शिविर का आयोजन बर्मामाइन्स दुर्गा पूजा मैदान में करती आ रही है। इस शिविर का लाभ उठाकर बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोग पूजा सामग्री प्राप्त करते हैं।इस विशाल सेवा शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष दिलीप झा, कोषाध्यक्ष सुमन पांडेय, गौतम सिंह, मंजीत कुमार, आलोक सिंह, हरिशंकर सिंह, आनंतो कुमार, राजेश प्रसाद, अमित झा, आशीष झा, राजू सहित अन्य सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।

More From Author

सरायकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी: सीनी ओपी क्षेत्र से चोरी हुआ महिंद्रा ट्रैक्टर डाला बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर: छठ महापर्व के उपलक्ष्य में बागबेड़ा बाबा कुटी रोड पर 201 सूप का निःशुल्क वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.