जमशेदपुर: बागबेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; अवैध पिस्टल और धारदार चापड़ बरामद

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बागबेड़ा पुलिस ने किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और धारदार चापड़ बरामद किया गया है।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 15 दिसंबर की संध्या बागबेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संजय नगर नाला के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद राज और मोहम्मद समीर के रूप में हुई है।

हथियार और कारतूस बरामद

तलाशी के क्रम में गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्ट,दो जिंदा गोली (कारतूस),एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में होने वाली किसी बड़ी वारदात को टालने में सफलता मिली है।फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर: बाबा गैरेज ट्रांसपोर्ट परिसर में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; परिजनों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर: जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता, बैकुंठ अपार्टमेंट चोरी कांड का खुलासा; दो चोरों समेत चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.