जमशेदपुर: बिरसानगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में 17 नवंबर 2025 को हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) की तत्परता का परिणाम है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए अधिकांश सामान को बरामद कर लिया है।

घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने और नकद

जोन नंबर-03 डी, नियर विजयनगर, बिरसानगर निवासी अधोक कुमार मोर्या (53 वर्ष) ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया था कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने धावा बोला।चोरों ने घर से करीब 70,000 रुपये के गहने और 50,000 रुपये नकद, कुल मिलाकर 1,20,000 रुपये चोरी कर लिए थे।घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया था।

SSP के आदेश पर बनी SIT टीम—लगातार खोजबीन शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक SIT टीम का गठन किया। टीम पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में काम कर रही थी।टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ,संदिग्धों की गतिविधियों की जांच,गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय,तकनीकी और फील्ड इनपुट पर निरंतर काम करते हुए मामले में तेजी लाई।

दो आरोपी गिरफ्तार—पूछताछ में कबूला जुर्म

SIT टीम ने जांच के क्रम में दो स्थानीय युवकों विकास दास (23 वर्ष) और रोहित गोराई उर्फ भोला (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कई सामान बरामद किए।

बरामद सामान की सूची

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामान बरामद किया—दो पीस नाक की फुली ,एक पीस नथुनी ,एक जोड़ा पायल ,एक जोड़ा हाथ की मेंहदी,एक जोड़ा वाइट कलर एयरबड,एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन,एक प्लास्टिक का डब्बा जिसमें 5/10 रुपये के सिक्के—कुल 1205 रुपये और एक ‘कंगन ज्वेलरी’ लिखा बैग—296 रुपये नकद।बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पीड़ित परिवार को भी न्याय मिलने का भरोसा मिला।

आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया है।साथ ही, पुलिस टीम चोरी की घटना से जुड़े अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है, ताकि चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।बिरसानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

जमशेदपुर:टाटा मोटर्स CCE डिवीजन की ‘टीम प्रकाश’ को मिला सम्मान,38वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में विजेता बनने पर यूनियन व प्रबंधन ने किया सम्मानित

बोकारो: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 9 चोरी की बाइक समेत 3 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.