जमशेदपुर सदर अस्पताल को बड़ी सौगात: झारखंड का पहला सिकल सेल टेस्टिंग लैब और 100 बेड का नया प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल शुरू

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने बुधवार को जमशेदपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मंत्री ने यहां राज्य का पहला अत्याधुनिक सिकल सेल एनीमिया टेस्टिंग लैब और 100 बेड वाला नया प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल का शुभारंभ किया।

सिकल सेल एनीमिया लैब से मिलेगी बड़ी राहत

राज्य का यह पहला अत्याधुनिक सिकल सेल एनीमिया टेस्टिंग लैब अब मरीजों के लिए शुरू हो गया है। इस लैब के माध्यम से न केवल कोल्हान क्षेत्र, बल्कि झारखंड के अन्य जिलों से आने वाले सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को भी जांच की सुविधा मिलेगी। यह सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे उन्हें जांच के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

100 बेड के नए वार्ड से MGM पर दबाव होगा कम

सदर अस्पताल में 100 बेड का नया प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड भी तैयार हो गया है, जिससे अस्पताल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नए वार्ड के शुरू होने से मरीजों को अब बेड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।पहले गंभीर मरीजों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब ज्यादातर मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में ही संभव होगा, जिससे एमजीएम पर भी दबाव कम होगा।

मंत्री ने दोहराई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतिबद्धता

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त, सिविल सर्जन और कई विधायक भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया।डॉ. इरफ़ान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री) ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जल्द पूरी की जाएगी। झारखंड के हर अस्पताल में हर तरह की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

More From Author

जमशेदपुर: साकची जेल चौक पर क्वार्टर में घुसते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, एमजीएम परिसर से दबोचा; चाकू बरामद

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर विशेष कार्यक्रम: ‘एन.एस.एस. इकाई एक परिचय’ के साथ युवाओं को सादा जीवन-उच्च विचार के लिए प्रेरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.