झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह का हार्ट अटैक से निधन:टीएमएच में इलाज में लापरवाही का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन धरने में हुए शामिल

गम्हरिया।झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह (55 वर्ष) का रविवार देर शाम हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही गम्हरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। समाज और संगठन के लिए इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

पिकनिक से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह रविवार को देवनगरी में आयोजित झारखंड क्षत्रिय संघ के पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब 5:30 बजे अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगी।परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाज में लापरवाही का आरोप, टीएमएच में हंगामा

मौत की पुष्टि होते ही परिजन और समर्थक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के अभाव में समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण संतोष सिंह की जान चली गई।आक्रोशित लोगों ने टीएमएच परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन धरने में शामिल

सूचना मिलने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे और समाज के लोगों के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए टाटा प्रबंधन को आड़े हाथों लिया।चंपई सोरेन ने कहा—“पैसे के अभाव में किसी मरीज को समय पर इलाज नहीं करना घोर अमानवीय कृत्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।”

More From Author

जमशेदपुर: बिरसानगर के हुरलूँग में शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार; 6000 किलो जावा-महुआ नष्ट, भट्ठियां ध्वस्त

जमशेदपुर: बिरसानगर में ‘छुट्टे पैसे’ के विवाद में खूनी संघर्ष; शंकर स्टोर के संचालक समेत पूरे परिवार को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *