झारखंड राजभवन का नाम बदला: केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब रांची और दुमका स्थित राजभवन ‘लोक भवन’ कहलाएगा

रांची: केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद, झारखंड राजभवन का नाम बदल दिया गया है। आज यानी 3 दिसंबर को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के तहत, रांची और दुमका स्थित राजभवन अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा।


केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर कार्रवाई


यह नाम परिवर्तन केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद किया गया है। यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से जारी की गई है।अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

रांची और दुमका दोनों राजभवन प्रभावित

इस निर्णय के बाद राज्य के दोनों प्रमुख स्थानों पर स्थित राज्यपाल के आधिकारिक आवासों का नाम बदल गया है। रांची और दुमका का पूर्व नाम राजभवन को अब नए नाम लोक भवन के नाम से जाना जायेगा।

More From Author

नहीं झुकेंगे हेमंत, महागठबंधन की ही चलेगी सरकार : स्वास्थ्य मंत्री

जमशेदपुर : जुगसलाई साफ्रीगंज मोहल्ला में पेयजल संकट गहराया, भाजपा का प्रतिनिधिमंडल विशेष पदाधिकारी से मिला — दो दिनों में समाधान नहीं तो होगा जोरदार विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.