निकाय चुनाव: जमशेदपुर में ‘सियासी दिग्गजों’ की पत्नियों ने भरी हुंकार; मानगो से सुधा गुप्ता व कुमकुम श्रीवास्तव और जुगसलाई से नौशीन खान व आरती चौधरी का नामांकन

जमशेदपुर:झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन का पांचवां दिन पूरी तरह से ‘सियासी रसूख’ और शक्ति प्रदर्शन के नाम रहा। मंगलवार को समाहरणालय परिसर में भारी गहमागहमी के बीच मानगो और जुगसलाई के प्रमुख राजनीतिक घरानों की महिलाओं ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। दिग्गजों की चुनावी मैदान में उतरने से अब मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं।

मानगो मेयर पद: सुधा गुप्ता बनाम कुमकुम श्रीवास्तव

मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए आज दो बड़े चेहरों ने नामांकन दाखिल किया, जिससे चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है।पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने भी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। भाजपा समर्थकों के साथ पहुँची कुमकुम ने मानगो के विकास का संकल्प दोहराया।

जुगसलाई नगर परिषद: नौशीन खान और आरती चौधरी मैदान में

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी अध्यक्ष पद के लिए आज दो प्रभावशाली महिलाओं ने नामांकन कर मुकाबले को कड़ा कर दिया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने लाव-लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया वहा कांग्रेस के पूर्व जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष ज्योति मिश्रा की पत्नी आरती चौधरी ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। आरती चौधरी के मैदान में आने से जुगसलाई का समीकरण बदलता नजर आ रहा है।

समाहरणालय में रही भारी गहमागहमी

नामांकन के पांचवें दिन सुबह से ही समर्थकों का हुजूम समाहरणालय परिसर में जुटने लगा था। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे और बैरिकेडिंग के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया गया।

निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों ने भी दिखाए तेवर

प्रमुख दलों के अलावा कई निर्दलीय और अन्य छोटे संगठनों के प्रत्याशियों ने भी आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की मियाद अब खत्म होने के करीब है, ऐसे में बुधवार को अंतिम दिन और भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के पहुँचने की उम्मीद है।

More From Author

मजदूरों के शोषण के खिलाफ फूटा आक्रोश: टाटा पावर गेट पर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, 12 फरवरी को झारखंड व्यापी हड़ताल का एलान

मानगो निकाय चुनाव: एनडीए की ‘महाशक्ति’ के साथ कल नामांकन करेंगी संध्या सिंह; महिला सुरक्षा और विकास को बनाया मुख्य एजेंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.