बाल मेला के लिए भूमिपूजन संपन्न: 14 से 20 नवंबर तक साकची के बोधि मैदान में लगेगा ‘खुशियों का मेला’, विधायक सरयू राय हुए शामिल

जमशेदपुर:शहर के बच्चों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है।स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित बाल मेला के लिए सोमवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हो गया।

पूजन और निर्माण कार्य का शुभारंभ

भूमिपूजन का यह धार्मिक कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में आयोजित किया गया। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया।विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न करायाजमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भी इस धार्मिक पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।भूमिपूजन संपन्न होने के साथ ही बोधि मैदान में बाल मेला के लिए पंडाल और अन्य निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो गए हैं।

बाल मेला का उद्देश्य

यह सात दिवसीय बाल मेला बच्चों के मनोरंजन और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के झूले, फूड स्टॉल, खेल-कूद की गतिविधियां और बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराए जाते हैं।

मौके पर प्रमुख हस्तियों रहे मौजूद

भूमिपूजन के इस अवसर पर आयोजन समिति और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें शामिल मनोज सिंह (संयोजक) ,राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना ,सुधीर सिंह ,सुनील सिंह ,मंजू सिंह,सुबोध श्रीवास्तव ,एसपी सिंह, अशोक सिंह चौहान ,अर्जुन यादव, हरेराम सिंह ,अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल मुर्मू, ममता ठाकुर,अभय सिंह उज्जैन ,राकेश पांडेय ,सुखदेव सिंह ,मनोज सिंह उज्जैन, दीपू सिंह मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह बाल मेला बच्चों को एक खुशनुमा माहौल प्रदान करने के साथ-साथ शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

More From Author

आदित्यपुर के नेताजी सुभाष सुपर मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों का स्वागत

रामगढ़: भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे बाउंड्री वॉल में चल रहा था अवैध कोयले का ‘खेल’, सीसीएल ने लिया संज्ञान; प्राथमिकी की तैयारी शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *