विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में चलाया ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान, चाक पर बनाए मिट्टी के दीये; लोगों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने आगामी दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रविवार को बाराद्वारी के कुम्हारपारा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की। विधायक ने न केवल कारीगरों का हालचाल जाना, बल्कि स्वयं मिट्टी के दीये और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी कर’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

चाक घुमाकर बनाए दीये, दिया प्रतीकात्मक संदेश

मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय कुम्हारों के साथ बैठकर चाक पर मिट्टी घुमाई और खुद दीये तैयार किए। इसके बाद उन्होंने दीयों में रंग भरकर उन्हें जीवन देने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया, जो स्थानीय कला और कौशल को बढ़ावा देने की भावना को दर्शाता है।

आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने की अपील

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि, “इस दिवाली हम सबको स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाना होगा।”उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये और स्थानीय कारीगरों की रचनाएँ केवल सुंदर नहीं हैं, बल्कि ये पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ हमारे परंपरागत कौशल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को भी जीवित रखती हैं।विधायक साहू ने विशेष रूप से अपील की कि इस बार दीपावली में हम अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाएं और ऐसा करके कुम्हार भाइयों के घरों में भी खुशियों की रौशनी फैलाएंउन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और स्वदेशी भावना को दैनिक जीवन में उतारेंगे।

More From Author

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम का विशेष ‘ऑपरेशन’: 5 होटलों पर लगा जुर्माना, फायर सेफ्टी और गंदगी पर निगम सख्त

जमशेदपुर: साकची के कैलाश होटल में 12 वर्षीय दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.