बहरागोड़ा: हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई कैमरा सिस्टम का दायरा बढ़ाने की मांग, भाजपा नेता चुनु माहाली ने उठाई आवाज

बहरागोड़ा में भाजपा नेता चुनू महली ने पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग द्वारा शुरू की गई एआई तकनीक आधारित कैमरा परियोजना की सराहना की है।उन्होंने कहा कि चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल इलाके में 26 अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाने का फैसला स्वागतयोग्य कदम है।

संवेदनशील गांवों को भी शामिल करने की मांग

भाजपा नेता ने मांग की कि इस परियोजना का दायरा बढ़ाकर अन्य संवेदनशील गांवों को भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से दारिशोल बीट के लुगाहारा, दुधकुण्डी, लोधनबनी, पानीशोल और धोडांरी गांवों के साथ मानुषमुड़िया बीट के धानघोरी, मांगड़ोशोल, सोनाकड़ा, भादुआ और बेनाशोली गांवों को भी योजना में शामिल करने की अपील की।

ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर

चुनु माहाली ने कहा कि इन इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड लगातार फसलों, घरों और लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

एआई कैमरे और सायरन सिस्टम से मिलेगी राहत

भाजपा नेता के अनुसार 24 घंटे निगरानी रखने वाले स्मार्ट एआई कैमरे और ऑटोमैटिक सायरन सिस्टम लगने से हाथियों की गतिविधियों की तत्काल जानकारी मिल सकेगी।इससे समय रहते ग्रामीणों को अलर्ट किया जा सकेगा और बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

हाथी-मानव संघर्ष कम करने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से भविष्य में हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी और ग्रामीणों की सुरक्षा बेहतर हो सकेगी।

More From Author

गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

जमशेदपुर: ‘हम हिंदू नहीं, आदिवासी हैं’—साकची में अमित शाह और चंपाई सोरेन का पुतला फूँका, जानें क्या है पूरा विवाद