लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को दी गई नेतृत्व और प्रबंधन की ट्रेनिंग

जमशेदपुर : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब के ग्रैंड हॉल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ज्ञानोदय’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन भरत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए क्लब अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों को उनके संगठनात्मक दायित्वों, नेतृत्व क्षमता और सेवा कार्यों की बारीकियों से अवगत कराना था।

दीप प्रज्वलन और ध्वज वंदन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत रीजन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह द्वारा बैठक की घोषणा के साथ हुई। इसके बाद जोन चेयरपर्सन डॉ. अशोक दास ने ध्वज वंदन कराया तथा लायन नेहा चौधरी ने ईश्वर वंदना प्रस्तुत की।वैश्विक शांति के लिए एक मिनट का मौन रखने के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर भरत सिंह ने सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

‘ज्ञानोदय’ के माध्यम से दी गई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी

स्वागत भाषण में लायन भरत सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्टेड) लायन सुभ्रा मजूमदार ने ‘ज्ञानोदय’ की अवधारणा और महत्व पर प्रकाश डाला।जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने प्रशिक्षण फैकल्टी का परिचय कराया और प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों को मिला विशेष प्रशिक्षण

मुख्य प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यशैली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।लायन राहुल वर्मा ने क्लब अध्यक्ष की जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण दिया।लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने सचिव के कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी।लायन दीपक चौबे ने कोषाध्यक्ष को वित्तीय प्रबंधन और लेखा प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया।कार्यक्रम में लायंस क्लब रीजन-1 के अंतर्गत आने वाले 18 क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

सदस्यता वृद्धि और सेवा कार्यों पर विशेष जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लायन गणेश सिंह, लायन प्रकाश अरोड़ा और लायन दिनेश पुरी ने सदस्यता विस्तार, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन तथा सफल बैठकों के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है, जिसे प्रभावी संगठनात्मक कार्यशैली के माध्यम से और मजबूत बनाया जा सकता है।

सुचित्रा रूंगटा का रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में जोन बी की चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुचित्रा रूंगटा की विशेष भूमिका रही। आयोजन समिति और पदाधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की।

प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाणपत्र

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशिष्ट पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और ओपन हाउस सत्र में उनकी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन जोन चेयरमैन डॉ. एस.के. रॉय के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More From Author

जमशेदपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन, प्रदेश सचिव नीरज भोक्ता का हुआ भव्य स्वागत

भुइयांडीह बस स्टैंड में दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत