हरिणा मेले में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमशेदपुर: उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में 10 जून से 25 जून तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रख्यात हरिणा मेला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन में आयोजित किया गया।

मेले में श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने पूरे मेला क्षेत्र में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर प्रदर्शित किए। हरिणा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और मेले में आए आगंतुकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

लोगों ने अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में रुचि दिखाई। उपस्थित श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

25 जून तक जारी रहेगा अभियान

उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग के अनुसार, जिले में 10 जून से 25 जून तक विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।

More From Author

जमशेदपुर: बिरसानगर में दबंग महिला ने ताला काटकर निर्माणाधीन मकान पर किया कब्जा, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित