जमशेदपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

जमशेदपुर: शनिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को कई दिनों से सताने वाली उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

चार-पांच दिनों से उमस ने किया था बेहाल

पिछले चार से पांच दिनों से जमशेदपुर में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण तेज धूप और उमस भरी गर्मी का दौर जारी था। बढ़ी हुई नमी और गर्मी से लोग परेशान थे तथा राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे। शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। सड़कों पर निकले लोगों ने भी मौसम का आनंद लिया। बारिश के बाद शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों तक जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

More From Author

करीम सिटी कॉलेज के नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली, 50 वर्षों की सेवाओं का हुआ सम्मान

जमशेदपुर: साकची में बस और क्रेटा कार की टक्कर के बाद हंगामा, मुआवजे को लेकर सड़क पर हुई बहस