जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के नए पदाधिकारियों का सम्मान; समाजहित और एकता का लिया संकल्प

जमशेदपुर:ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर केंद्रीय समिति की ओर से शनिवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था, जो किसी आवश्यक कार्यवश पूर्व में आयोजित आधिकारिक परिचय समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें नए दायित्वों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इन पदाधिकारियों को सौंपी गई नई संगठनात्मक जिम्मेदारी

मंच की केंद्रीय समिति को विस्तार देते हुए समाज के कई प्रबुद्ध और सक्रिय चेहरों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं संरक्षक:भरत चौधरी एवं विजय शर्मा,उपाध्यक्ष:मुकेश राय एवं नीलकमल शेखर,सचिव: रंजन शामिल है।समारोह में उपस्थित मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र प्रदान कर संगठन में औपचारिक स्वागत किया।

“समाज के लिए सदैव समर्पित रहूंगा” — उपाध्यक्ष मुकेश राय

मनोनयन के बाद अपनी बात रखते हुए नवनिवर्चित उपाध्यक्ष मुकेश राय ने संगठन के प्रति आभार जताया और कहा “मंच ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। समाज के प्रति समर्पण मेरी पहली प्राथमिकता है। सुख-दुख या किसी भी परिस्थिति में समाज को जब भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव अपने भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।”वहीं सचिव रंजन और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने संबोधन में समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन के वैचारिक आधार को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

वरिष्ठ नेतृत्व ने दी बधाई, सामाजिक विकास पर दिया जोर

इस सम्मान कार्यक्रम में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जय कुमार और कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही संगठन के सलाहकार दीपू सिंह, सतीश कुमार व रवि भूषण ने भी सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी।कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से समाज की आंतरिक एकता, संगठन की सांगठनिक मजबूती और गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

More From Author

जमशेदपुर: साकची में बस और क्रेटा कार की टक्कर के बाद हंगामा, मुआवजे को लेकर सड़क पर हुई बहस

जमशेदपुर: बाल विवाह के खिलाफ ‘युवा’ संस्था की जिला स्तरीय कार्यशाला; शिक्षकों को किया गया बाल संरक्षण व पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक