सोनारी सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में माता कामाख्या स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान

जमशेदपुर के सोनारी दुहानी संगम घाट स्थित प्रसिद्ध श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर में शनिवार को माता कामाख्या, कामेश्वरी, योनिश्वरी और वागीश्वरी की पाषाण प्रतिमा तथा योनि तंत्र की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन पूरी श्रद्धा, वैदिक परंपरा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अनुष्ठान को गुप्त स्वरूप में संपन्न कराया गया, क्योंकि माता के इस शक्ति स्वरूप को तांत्रिक परंपरा में अत्यंत गोपनीय और पूजनीय माना जाता है।

कामाख्या मंदिर के मुख्य पुरोहित ने कराया अनुष्ठान

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न कराने के लिए कामाख्या मंदिर से जुड़े खानदानी पंडा एवं मुख्य पुरोहित श्री विश्वजीत बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूरे अनुष्ठान का संचालन किया।बताया गया कि श्री विश्वजीत बनर्जी का परिवार पीढ़ियों से कामाख्या मंदिर की धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में वे जमशेदपुर में भी धार्मिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

आस्था का प्रमुख केंद्र है सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर

सोनारी दुहानी संगम घाट स्थित श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर शहर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यहां समय-समय पर विभिन्न देवी स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा और विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिससे इस स्थान का आध्यात्मिक महत्व लगातार बढ़ रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद उमड़े श्रद्धालु

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More From Author

स्व. के.के. सिंह की जयंती पर रेड क्रॉस भवन में विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजनगर में तेज रफ्तार बाइक टाटा सूमो से टकराई, 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल