जमशेदपुर : मानिकपुरी पनिका समाज, जमशेदपुर शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर चौका आरती एवं सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को न्यू केबल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लिया और सदगुरु कबीर साहेब के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
महंत मुन्ना लाल मोंगरे ने कबीर साहेब के जीवन-दर्शन पर डाला प्रकाश
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से पधारे महंत साहेब श्री मुन्ना लाल मोंगरे ने अपने करकमलों से ज्येष्ठ पूर्णिमा चौका आरती संपन्न कराई। उन्होंने सदगुरु कबीर प्रगट दिवस के महत्व, उनके जीवन-दर्शन और मानवता, समरसता तथा सामाजिक सद्भाव के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने समाज के लोगों से कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानिकपुरी पनिका समाज, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष तुलसी दास सहित समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर हीरा दास, सुख दास, मोहन दास, प्रकाश दास, मनोरंजन दास, रमेश दास, प्रीतम दास, सुरेश दास, नरेश दास, पारस दास, पुरुषोत्तम दास, उपेन दास सहित समाज की महिला पदाधिकारी एवं महिला सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से चौका आरती में भाग लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सदगुरु कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
