कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, बोले- ‘कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़’

Spread the love

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आदित्य साहू रविवार को पहली बार जमशेदपुर पहुंचे। इस अवसर पर महानगर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और आदित्य साहू को फूल-मालाओं से लाद दिया।

कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिलाना होगी प्राथमिकता

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।साहू ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया और कहा कि उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को उनका उचित सम्मान दिलाने का काम करना होगा।

घाटशिला उपचुनाव पर साधा निशाना

इस दौरान आदित्य साहू ने आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड में सत्ताधारी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि घाटशिला की जनता राज्य सरकार के प्रदर्शन और कुशासन से नाराज है।उपचुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर वहां चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, उपचुनाव में टिकट किसे दिया जाएगा, इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साध ली और कहा कि इस पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू का यह दौरा जमशेदपुर भाजपा संगठन में नया जोश भरने का काम कर गया है।

More From Author

घाटशिला उपचुनाव में ‘जीरो एरर’ पर फोकस: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दिए निर्देश, हर बूथ होगा मॉडल, 85+ और दिव्यांगों के लिए ‘होम वोटिंग’

अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान में विजया मिलन समारोह: अरविंद सिंह ने कहा- यह सत्य और शक्ति का प्रतीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.