कपाली के तमोलिया में गोलीबारी, युवक घायल; आरोपी फरार

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया स्थित केला गोदाम के समीप गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पैर को छूते हुए निकली गोली

जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन पर काना बाबू नामक युवक को गोली मारने का आरोप है। गनीमत रही कि गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल काना बाबू को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

More From Author

जमशेदपुर के आमबागान में दिखा दुर्लभ भारतीय गिरगिट, देखने उमड़ी लोगों की भीड़