सीबीआई की साइबर ठगी मामले में जमशेदपुर में कार्रवाई, टुईलाडूंगरी से युवक से पूछताछ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने राजदीप नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उससे गहन पूछताछ शुरू की।सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

सिम कार्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि जिस मोबाइल सिम कार्ड का कथित रूप से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते को खोलने में उपयोग हुआ था, वह राजदीप के नाम पर पंजीकृत है।इसी आधार पर सीबीआई की टीम उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मामले में प्रत्यक्ष संलिप्तता है या उसका नाम केवल दस्तावेजों में सामने आया है।

एक अन्य घर पर भी पहुंची जांच टीम

इसी क्रम में सीबीआई की एक अन्य टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची। वहां अधिकारियों ने आवश्यक पूछताछ के साथ कुछ दस्तावेजों की जांच की।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जसबीर सिंह का इस मामले से क्या संबंध है या उनसे केवल जांच के सिलसिले में जानकारी ली गई है।

सीबीआई का आधिकारिक बयान अभी नहीं

सीबीआई अधिकारियों ने इस कार्रवाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। एजेंसी साइबर ठगी से जुड़े मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा

बर्मामाइंस में गंदे पानी और अनियमित जलापूर्ति पर बस्तीवासियों का हंगामा, टाटा वाटर प्लांट पहुंचकर जताया विरोध