सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की साइबर ठगी, जमशेदपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड दिलाने के नाम पर एक एनजीओ संचालिका से करीब 3 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

18 जून को साइबर थाना में दर्ज हुई थी शिकायत

सिटी एसपी ने बताया कि 18 जून को होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन की संचालिका रीना पाण्डेय ने बिस्टुपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उत्तर प्रदेश निवासी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु ने उन्हें सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।

सिम कार्ड और बैंक खाते का किया दुरुपयोग

आरोप है कि अमन कुमार सिंह ने रीना पाण्डेय के नाम से सिम कार्ड और एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया। इसके बाद दिसंबर 2025 में वह उन्हें उत्तर प्रदेश ले गया, जहां अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर महज पांच दिनों के भीतर बैंक खाते से करीब 3 करोड़ रुपये की निकासी कर ली।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिस्टुपुर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड अमन कुमार सिंह उर्फ रघु को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

More From Author

पूर्वी सिंहभूम में नव नियुक्त सहायक आचार्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, उपायुक्त ने सौंपे पदस्थापन पत्र

स्वदेशी जागरण मंच ने पर्यावरण पहल अभियान को लेकर बनाई रणनीति, तीन महीने तक चलेगा विशेष अभियान