स्वदेशी जागरण मंच ने पर्यावरण पहल अभियान को लेकर बनाई रणनीति, तीन महीने तक चलेगा विशेष अभियान

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

सोमवार से तीन माह तक चलेगा विशेष अभियान

बैठक में बताया गया कि पर्यावरण पहल अभियान पूरे वर्ष संचालित किया जाता है, लेकिन सोमवार से शुरू होकर आगामी तीन महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

विभिन्न विभागों के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियां तय की गईं।पौधरोपण अभियान की जिम्मेदारी संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह को सौंपी गई, जबकि संगोष्ठी विभाग का दायित्व डॉ. अनिल राय, डॉ. अजय पाठक और संजीत सिंह को दिया गया।

वृक्षारोपण और जनजागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में बंदे शंकर सिंह, अमित मिश्रा, अभिषेक बजाज, बिनय शर्मा, अशोक कुमार, कौशल कुमार, योगेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास साहिनी और अमरनाथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की साइबर ठगी, जमशेदपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन, 27 जुलाई को धरना; विकास योजनाओं में देरी और बदहाल सफाई व्यवस्था पर घेरा