बागबेड़ा में झारखंड क्षत्रिय संघ की नई कार्यकारिणी गठित, राजेश सिंह बने अध्यक्ष

जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार बागबेड़ा क्षेत्र स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के प्रांगण में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करने के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा समाज में सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा।

संजय सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक सी. एस. पी. सिंह, अखिलेश्वर सिंह और केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मत प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बागबेड़ा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी समिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बागबेड़ा इकाई की नई कमेटी घोषित

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष: राजेश सिंह,युवा इकाई अध्यक्ष: अभिजीत सिंह उर्फ पप्पू,उपाध्यक्ष: शशि भूषण सिंह, अरुण सिंह, राजेश सिंह,महासचिव: विजय सिंह, अजय सिंह बब्बू,सचिव: संजय सिंह (पूर्व नौसेना कर्मी),कोषाध्यक्ष: रामचंद्र सिंह,जनसंपर्क सचिव: संतोष सिंह और मीडिया प्रभारी: मनीष सिंह को दायित्व दिया गया है। वही
अशोक सिंह, राजकिशोर सिंह, ज्ञानी सिंह, हेमंत सिंह, ललन सिंह, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, रवींद्र सिंह, राजू सिंह, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह और हितेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मार्गदर्शन पर रहेगा जोर

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश सिंह ने केंद्रीय कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा इकाई समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर रहेगा।

केंद्रीय पदाधिकारियों ने नई कमेटी को दी बधाई

बैठक में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि बागबेड़ा इकाई समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करेगी तथा अन्य इकाइयों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में सामने आएगी।बैठक में अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक सी. एस. पी. सिंह, अखिलेश्वर सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, अनूप सिंह, हरिशंकर सिंह, संजय सिंह, सचिव संजीव सिंह, विजय सिंह, रवि सिंह, मनोज सिंह सहित विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बी. बी. सिंह, विनोद सिंह और अभय सिंह मौजूद रहे।महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, सचिव पुष्पा सिंह तथा बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु एवं मातृशक्ति बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। समाज की एकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही गई।

राष्ट्रगान और एकता के नारों के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। स्वागत भाषण संजय सिंह ने दिया, जबकि प्रस्तावना डॉ. कविता परमार ने रखी। धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह ने किया।बैठक का समापन राष्ट्रगान और समाज की एकता के नारों के साथ हुआ।

More From Author

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी पहल: दो माह में 1,883 शिकायतों में 1,634 का निष्पादन, सत्यापन में 99.3% प्रगति

शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, शाम को भोजपुरी गायक अंकुश राजा देंगे प्रस्तुति