आदित्यपुर: बीको मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के बीको मोड़ के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो किसी कंपनी में मजदूर बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बहने से उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक (संख्या JH05DG-0937) बेहद तेज गति में आ रही थी। बीको मोड़ के पास जब मनोज सड़क पार कर रहे थे, तभी चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

मौके पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से परेशानी

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायल को सड़क से उठाकर सुरक्षित रूप से डिवाइडर पर बैठाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। इसके अलावा, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का भी इंतजार किया जा रहा था।घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो जाने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोग प्रशासनिक विलंब के बीच खुद ही घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के प्रयास में जुटे रहे।

More From Author

जमशेदपुर: जमशेदपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 60 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला रोड रोलर

जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने कदमा बाजार में दुकानदारों को किया जागरूक, किराया वृद्धि पर आंदोलन की दी चेतावनी