समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह ने दिखाई इंसानियत, टीएमएच में चल रहे नवजात बच्चे के इलाज में की मदद

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह निवासी मजदूर किशोर जी के पोते का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अस्पताल का बिल चुकाने में परेशानी हो रही थी। परिवार की इस स्थिति की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद की।

इलाज के लिए परिवार के सामने आया आर्थिक संकट

परिवार के अनुसार, बच्चे के इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा था और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अस्पताल का बिल भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। परिवार का आरोप है कि बिल का भुगतान नहीं होने के कारण इलाज को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इसी बीच मामले की जानकारी समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह को मिली।

समाजसेवी ने दी 50 हजार रुपये की मदद

जानकारी मिलते ही बाबू वीरेंद्र सिंह ने बच्चे के गार्जियन और मजदूर किशोर जी से संपर्क किया। उन्होंने परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि बच्चे के इलाज में आर्थिक बाधा कम हो सके।मदद मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने समाजसेवी का आभार जताया। परिवार ने कहा कि आर्थिक संकट के समय मिली इस सहायता से उन्हें काफी राहत मिली है।

आगे भी मदद का दिया भरोसा

बाबू वीरेंद्र सिंह ने परिवार को आगे भी जरूरत पड़ने पर सहायता करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार की मदद करने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर सकें।

परिवार ने जताया आभार

आर्थिक सहायता मिलने के बाद बच्चे के परिजनों में भावुकता का माहौल रहा। परिवार ने कहा कि मुश्किल समय में मिली मदद उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे बच्चे के इलाज को जारी रखने में सहारा मिलेगा।

More From Author

झारखंड के चार सेंट्रल जेल में शुरू होंगे ओपन बैरक, कैदियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं