गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रामचंद्रपुर के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संदीप महापात्र के रूप में हुई
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू की। बाद में उसकी पहचान संदीप महापात्र के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था।संदीप वर्तमान में गम्हरिया थाना के निकट एक किराए के मकान में रह रहा था। वह निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।
मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संदीप महापात्र मुख्य मार्ग पर किस परिस्थिति में अचेत अवस्था में मिला और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता चिकित्सकीय जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही चल सकेगा।
