बिरसानगर में विधायक पूर्णिमा साहू ने किया क्षेत्र का दौरा, कई योजनाओ का किया शिलान्यास

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 1बी में विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। विधायक ने यह जानने का प्रयास किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा है और कितने पात्र लोग अब भी इन सुविधाओं से वंचित हैं।

स्थानीय लोगों से की बातचीत, समस्याएं सुनीं

विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों को मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली।उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

इस मौके पर बिरसानगर मंडल के महामंत्री जेपी सिंह उर्फ भोला ने कहा कि विधायक पूर्णिमा साहू जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रयास है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने और लोगों से सीधे संवाद करने से समस्याओं की पहचान करने तथा उनके समाधान की दिशा में पहल करने में मदद मिलती है।

More From Author

जमशेदपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, स्टार टॉकीज के पास 17 दुकानें हटाईं

एमटीएमएच कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस पर समझौता, 9 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि