Views: 3
जमशेदपुर: एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) श्री डीबी सुंदररामम शामिल हुए। अतिथियों की उपस्थिति में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक श्री अतुल भटनागर, झारखंड के चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर श्री मनीष सिन्हा, एसडीएम अर्णव मिश्रा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, समाजसेवी एवं हर हर महादेव संघ के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, डीएसपी सीसीआर श्री मनोज ठाकुर, नुवोको सीमेंट के प्लांट हेड श्री हरि किशोर गारिकापति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत मां की चुनरी और पौधा भेंट कर किया गया।
मां भगवती की पूजा शक्ति और बुराइयों पर विजय का प्रतीक : संजीव श्रीवास्तव
कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन एवं इंटक नेता श्री संजीव श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की आराधना है, जो सभी बुराइयों के नाश का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
समारोह में समिति के अध्यक्ष श्रद्धानंद शर्मा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया।
एरिया दुर्गा पूजा समिति के इस आयोजन में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता के साथ नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
