जमशेदपुर: महानवमी पर रघुवर दास ने 151 कन्याओं का किया पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

Views: 1

जमशेदपुर: महानवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर परिसर में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस धार्मिक आयोजन में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, पुत्र ललित दास और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा की आराधना कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। पूजन के बाद सभी कन्याओं को प्रसाद और भोजन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है कन्या पूजन: पूर्णिमा दास साहू

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि महानवमी के दिन कन्या पूजन की विशेष धार्मिक परंपरा है। इस दिन कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान और मां दुर्गा के प्रति आस्था का प्रतीक है।

रघुवर दास ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नवरात्र के अवसर पर जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू होती है और पूरे नवरात्र श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा मां की पूजा-अर्चना करते हैं।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। रघुवर दास ने कामना की कि मां दुर्गा सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाएं।

More From Author

जमशेदपुर: बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के गहने ले उड़े

जमशेदपुर में विजयादशमी पर 51 फीट के रावण का होगा दहन, 3 लाख रुपये में बन रहा पुतला