जमशेदपुर: आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Views: 4

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पत्नी के साथ रहते थे फ्लैट में

जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आशियाना गार्डन स्थित अपने फ्लैट में पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में और बेटी बेंगलुरु में रहती है। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार और परिचितों में शोक व्याप्त है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

सोनारी थाना के एएसआई दिवाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में आगे की जानकारी मिल सकेगी।

More From Author

जमशेदपुर: कदमा टोल ब्रिज के पास 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: इतिहास और संस्कृति की अनूठी अनमोल धरोहर है ‘सिक्का संग्रहालय’, 2600 साल पुराने इतिहास से रूबरू करा रहे 1200 से अधिक दुर्लभ सिक्के