रांची के सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल; पांच गिरफ्तार

Views: 2

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरोह का सदस्य सौरभ गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सौरभ समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन और गुड्डू भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार, ऋषभ और सौरभ के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा एक स्विफ्ट कार और चोरी की एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

More From Author

चाईबासा में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, बेटे समेत सात आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में तंबाकू निषेध अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश