जेटेट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, टाटानगर-देवघर परीक्षा स्पेशल चलेगी ट्रेन

Views: 0

जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-देवघर-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन से टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से देवघर तथा रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों तक जाने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन, 2 नवंबर को सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी।

2 नवंबर को देवघर से टाटानगर के लिए होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 08120 देवघर-टाटानगर स्पेशल 2 नवंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे देवघर से प्रस्थान करेगी। निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन 3 नवंबर की रात 2:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विशेष ट्रेन का ठहराव कांड्रा,चांडिल,पुरुलिया,जयचंडी पहाड़,बर्नपुर,आसनसोल,अंडाल,सैंथिया,रामपुरहाट,बड़हरवा जंक्शन,तीनपहाड़ जंक्शन,साहिबगंज,बाराहाट जंक्शन,बांका और देवघर स्टेशनों पर होगा।

जेटेट अभ्यर्थियों को मिलेगी यात्रा में सुविधा

जेटेट परीक्षा के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए देवघर जाने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और उपलब्धता से संबंधित जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से प्राप्त कर लें।

More From Author

जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू