Views: 0
जमशेदपुर: दीपावली के पावन अवसर पर नेचुरल स्माइल फाउंडेशन की ओर से डिमना बस्ती में बच्चों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। संस्था ने बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान बच्चों को पटाखे, चॉकलेट और दीये के पैकेट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।संस्था के संस्थापक राज गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है, जो कई बार दीपावली की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा करने से ही उसका वास्तविक महत्व बढ़ता है।
200 से अधिक पटाखा पैकेटों की व्यवस्था
संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर फिलहाल 200 से अधिक पटाखा पैकेटों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि जरूरत के अनुसार पैकेटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाई जा सकें।नेचुरल स्माइल फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को त्योहार की खुशियों से जोड़ना और उनके बीच अपनापन एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
