एसएसपी ने साकची पुलिस अस्पताल का किया निरीक्षण, एंटीवेनम समेत जरूरी दवाओं की उपलब्धता जांची

Views: 1

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को साकची स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अस्पताल में इलाज कराने आने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा आसपास के सब्जी विक्रेताओं, ठेला चालकों और गरीब मजदूरों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

एंटीवेनम समेत जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक जांचा

एसएसपी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया। इस दौरान एंटीवेनम दवा के स्टॉक और उसके रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया।

मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं और इलाज के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

More From Author

जमशेदपुर के मनीफिट उड़िया बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, टेल्को पुलिस जांच में जुटी

छोटा बांकी में ‘यात्रा’ संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी मिठाई, पटाखे और दीप