Views: 1
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मानगो चौक पर मानगो कांग्रेस मंडल की ओर से 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और मानगो कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दी गई पूजा सामग्री
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जो छठ महापर्व मनाने की इच्छा रखती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पूजा की व्यवस्था नहीं कर पाती हैं।
कोई भी महिला आर्थिक अभाव में छठ मनाने से वंचित न रहे : ईश्वर सिंह
ईश्वर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी महिला आर्थिक अभाव के कारण लोक आस्था के महापर्व छठ को मनाने से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने के साथ समाज में आपसी सहयोग और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया है।
