Views: 40
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर संध्या अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा बड़ौदा अपार्टमेंट सोसाइटी की ओर से विशेष पहल की गई। जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित बाबा बड़ौदा अपार्टमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने छठ घाट पर पहुंचे व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चाय एवं कॉफी का वितरण किया।
छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों ओर भक्ति, आस्था और छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने सेवा कार्य में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं के बीच चाय-कॉफी वितरित की।
भाजपा नेता समेत कई लोग रहे शामिल
इस सेवा कार्य में भाजपा नेता तरविंदर भाटिया, विकास महतो, राकेश सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश बजाज, राजेश शर्मा, संजय साहू, मंतोष मिश्रा, गवर्धन गुप्ता, दिलीप केजरीवाल और दिनेश अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।
